पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

तीन पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| अलग-अलगजगहों से तीन लोगों को 36 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर की पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर को जब वह गांव जसपाल बांगर में गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि एक युवक शराब सप्लाई करने जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गांव जसपाल बांगर में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर रहे एक युवक को रोककर उसका बैग चेक किया गया तो उसमें से 24 बोतल शराब मिली। वहीं थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार की है। जांच अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को जब वह ईस्टमैन चौक पर मौजूद थे तो एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोककर चेक किया गया तो साथ में लिए गए बैग से 12 बोतल शराब मिली। पुलिस ने सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।