- Hindi News
- जुआ खेलते 17 गिरफ्तार, 69200 रुपये बरामद
जुआ खेलते 17 गिरफ्तार, 69200 रुपये बरामद
अलग-अलगजगहोंपर रेड कर पुलिस ने 17 लोगों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 69200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहा था तो उन्हें सूचना मिली की फील्डगंज इलाके में कुछ लोग सट्टा लगवा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेड कर वहां से पांच युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 51700 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक सतिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, विकास कुमार, अमनदीप और नरिंदर कुमार हैं। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने भी गुरु नानक पार्क के पास सट्टा लगाते हुए राजेश को गिरफ्तार कर उसके पास से 2500 रुपये बरामद किए हैं।
थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने बताया कि घुमारमंडी इलाके से पंकज को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3500 रुपये बरामद किए गए हैं। थाना सदर की पुलिस ने भी इलाके में छापेमारी करके जुआ खेल रहे दुगरी के रहने वाले राजा सिंह और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2550 रुपये बरामद किए हैं।
एक अन्य जानकारी के अनुसार थाना शिमलापुरी की पुलिस ने रेड कर चार लोगों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। जांच अफसर अवतार सिंह ने बताया कि गिल चौक से रवि कुमार को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 550 रुपये। जांच अफसर जगसीर सिंह ने पाहवा अस्पताल के पास से विजय कुमार को सट्टा लगाते हुए 700 रुपये, जांच अफसर राम सिंह ने बसंत चौक के पास से दीपक को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर 1000 रुपये और जांच अफसर सुरजीत सिंह ने बताया कि गिल चौक के पास से बलजीत सिंह को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर 1500 रुपये बरामद किए हैं।
उधर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने जांलधर बाइपास के नजदीक से चार युवकों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5200 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार और शंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।