प्रोग्राम से लौट रहे व्यक्ति को पीटा
लुधियाना| शिमलापुरीके रहने वाले सितार मोहम्मद ने थाना शिमलापुरी की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 नवंबर को जब वह शिमलापुरी के दशहरा ग्राउंड में हो रहे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे तो बबून, राज कुमार, छिंदा और लाला ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमाल कर दिया। सितार मोहम्मद ने बताया कि बचाव के लिए जब उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। सितार मोहम्मद ने बताया कि पुरानी रंजिश के तहत ही उन लोगों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने पर्चा दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।