पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|अलग-अलग सड़कहादसों के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। साहनेवाल के रहने वाले दर्शन लाल ने इस बारे में थाना साहनेवाल की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार की शाम जब वह अपने पिता महिंदर पाल के साथ घर की तरफ जा रहा था तो गांव नंदपुर पुली के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसके पिता को अपनी चपेट में ले ली जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि इस हादसे में उसके पिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उधर ढंडारी के रहने वाले विजय कुमार ने थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को जब वह अपने बड़े भाई सतीश के साथ साइकिल पर जा रहा था तो ढंडारी पुल के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार टाटा 407 ने उसके भाई की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे भाई साइकिल लेकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।