पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पिलाकर दोस्त की अश्लील वीडियो बनाकर दूसरों को भेजी

शराब पिलाकर दोस्त की अश्लील वीडियो बनाकर दूसरों को भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलेमटाबरीइलाके में तीन युवकों ने अपने एक दोस्त को शराब पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए गुप्तांग में डंडा घुसा दिया। युवकों ने उसकी वीडियो बनाकर मोहल्ले के लोगों के मोबाइल पर भेज दी जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने इसी इलाके के विनय कुमार उर्फ छतरी, दीपक कुमार उर्फ दीपा राकेश कुमार उर्फ केशी के खिलाफ कुकर्म करने की कोशिश, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद था तो विनय और दीपक उसके घर आए। आरोपियों ने उसे घूमने के बहाने बाहर जाने के लिए कहा। पहले तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। फिर भी आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे जबरदस्ती शराब पिलाई फिर उसे एक मकान की छत पर ले गए। जहां पर राकेश कुमार पहले से मौजूद था।

तीनों आरोपियों ने फिर शराब पी और उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। एक आरोपी ने उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। राकेश ने विनय के मोबाइल पर उसकी वीडियो बना ली। बाद में आरोपियों ने अन्य दोस्तों के मोबाइल पर उसकी वीडियो भेज दी। आरोपियों ने जानबूझ कर उसकी बदनामी की। बाद में आरोपी उसे राजीनामा करने के लिए दबाव बनाते रहे और जान से मारने की धमकियां देते रहे।

^पीड़ित के बयान पर फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की तरफ से दी गई सीडी चेक की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनिंदरबेदी, इंस्पेक्टरथाना सलेम टाबरी