गोल्ड में 650 रुपए का उछाल
वैश्विकबाजारों में तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से तेजी गई। गोल्ड स्टैंडर्ड 650 रुपए बढ़कर डेढ़ माह के उच्च सतर 27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। ओरनामेंट गोल्ड भी 600 रुपए की तेजी के साथ 25,900 रुपए बिका। लुधियाना सराफा मार्केट में गोल्ड स्टैंडर्ड का भाव 27,300 रुपए रहा, जबकि चांदी .999 टंच का भाव 39,500 रुपए प्रति किलो रहा। जालंधर में गोल्ड स्टैंडर्ड का भाव 27,270 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी का भाव भी यहां 39,000 रुपए बोला गया। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 1600-1600 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी कलदार में कोई फेरबदल नहीं हुआ।