पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी स्किट ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ ने सबको हंसाया

हिंदी स्किट ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ ने सबको हंसाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार्डन स्थित गुजरांवाला गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें टूरिज्म, कल्चरल अफेयर्स, जेल, प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह थंडल ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। जीएनडीयू के पूर्व वाइस चांसलर गुजरांवाला खालसा एजुकेशनल काउंसिल के प्रेसिडेंट प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल करनैल सिंह ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। जिसमें उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स और अन्य करिकुलर एक्टिविटीज में विभिन्न स्तरों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। जिसमें फोक डांस, सांग, स्किट, ड्रामा मुख्य रहे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भंगड़ा पेश कर सभी मेहमानों का स्वागत किया। जिसके बाद बच्चों ने सभी मेहमानों को गोल्डन इरा में ले जाते हुए पुराने फिल्मी गानों पर डांस किया। इंग्लिश वन एक्ट प्ले ‘द डियर डिपार्टिड’ में बूढ़े लोगों के अकेलेपन मजबूरी को दिखाया गया। हिंदी स्किट ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ ने सभी को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू कार्यक्रम में पेश किए। राजस्थानी डांस ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया। देश भक्ति ‘जय हो’ पर बच्चों ने डांस पेश किया। इसके बाद लड़कियों द्वारा पेश किया गया गिद्दा लड़कों के मलवई गिद्दे ने सभी मेहमानों को अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया। इसी के साथ ही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में पोजीशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को कैश इनाम दिया गया। ओवरऑल ट्रॉफी अकाली फूला सिंह हाउस और हरि सिंह नलवा हाउस को संयुक्त तौर पर दी गई। मुख्यातिथि सोहन सिंह थंडल ने सभी स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुजरांवाला गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में कल्चरल प्रोग्राम पेश करते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर