स्टूडेंट्स ने बताया‘भ्रूण हत्या’अपराध
न्यूसुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में सातवें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कल्चरल फंक्शन का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में डीआईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की। उनका वेलकम ग्रीन लैंड के फाउंडर चेयरमैन राजेश रुद्रा, विजय दानव स्कूल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट शबद रुद्रा ने किया। 3 पंजाब बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि को परेड कर सलामी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन गणेश वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्टूडेंट्स ने ‘भ्रूण हत्या’ पर कोरियोग्राफी पेश की। जिसे सभी मेहमानों पेरेंट्स ने खूब सराहा। बच्चों ने ‘उड़ान’ नाम की माइम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। वहीं, नाटक मुक्ति ने भी सभी की खूब तालियां बटोरीं। देश भक्ति के डांस और फोक डांस ने सभी को अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल ज्योति पुजारा ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। जिसमें उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स और कल्चरल कार्यक्रमों बच्चों द्वारा पाई गई उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने स्टूडेंट्स और टीचर्स को इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन राजेश रुद्रा ने बच्चों को हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की हेड गर्ल चिंकी ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। इसी के ही साथ प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन की शुरूआत की गई। जिसमें साल 2012-13, 2013-14, 2014-15 में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने स्टूडेंट्स को शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा पेश किए भ्रूण हत्या पर कोरियोग्राफी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा एेसे सामाजिक मुद्दों पर कार्य करना सराहनीय है। इस मौके पर उषा रुद्रा, विजेता, बलदीप पंधेर, विनीता सानन, अल्का महाजन, अमरजीत धालीवाल अन्य भी मौजूद थे।
न्यू सुभाष नगर स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में सातवें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कल्चरल फंक्शन में अपनी परफार्मेंस देते स्टूडेंट्स।