बीसीएम स्कूल में बच्चों ने की मस्ती
लुधियाना|बसंत विहारस्थित किंडरगार्टन स्कूल में टॉय डिस्क्रिपशन एक्टीविटी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चे अपने घर से खेलने के लिए टॉय को लेकर आए। इस अवसर पर बच्चों ने अपने दोस्तो के साथ खेल कर मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना शाही ने कहा कि ऐसा करवाने से बच्चों का विकास होता है।