- Hindi News
- लुधियाना|हंबड़ां रोड स्थित वीआरटीसी सेंटर में एशियन क्लब ने ब्लाइंड
लुधियाना|हंबड़ां रोड स्थित वीआरटीसी सेंटर में एशियन क्लब ने ब्लाइंड
लुधियाना|हंबड़ां रोड स्थित वीआरटीसी सेंटर में एशियन क्लब ने ब्लाइंड बच्चों के साथ मिल कर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया। एशियन क्लब के अशोक धीर की अध्यक्षता में नेत्रहीन अंगहीन बच्चों के साथ मिलकर धर्मेंद्र का 79वां जन्मदिन केक काट कर मनाया। बच्चों ने मस्ती करने के साथ ही प्रोग्राम का भरपूर आनंद उठाया। क्लब के सुखमिंद्र ने संगीतमय गोष्ठी का संचालन किया। राकेश कपूर ने बच्चों के म्युजिक रूम को ठीक करवाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दान में दी। एशियन एस्ट्रोलॉजर के प्रधान पं. राजन शर्मा अशोक धीर ने गाने गाकर सभी का मनोरंजन किया। इस मौके पर सारा जॉनसन, अरविंद राजू, सिमरन, विशाल भल्ला, अनीश बब्बर, कशिश डावर, संजीव शर्मा भी मौजूद थे।
एक्टर धर्मेंद्र का मनाया जन्मदिवस