ट्राइडेंट ग्रुप ने करवाईं इवेंट्स
लुधियाना|ट्राइडेंट ग्रुपने स्टोरी टेलिंग और विभिन्न शैलियों में कहानी फेस्टिवल के साथ हाथ मिलाया है। इसी के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रोग्राम में विभिन्न स्कूलों के 4000 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। ‘कहानी कहने का जादू थीम के साथ ट्राइडेंट ग्रुप ने बच्चों के लिए विभिन्न रोमांचक इवेंट्स का आयोजन किया। ‘डिजाइन योर टॉवल’प्रतियोगिता में प्री-स्कूल से हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने विभिन्न थीम्स जैसे सुपरहीरो, रॉयल लाइफ और कार्टून के डिजाइन टॉवल पर बनाए। फेस्टीवल के अंत में विजेता स्टूडेंट्स को इनाम दिए गए।
बिजनेस प्लस