स्टूडेंट्स को बताए मौलिक अधिकार
लुधियाना|दुगरी स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल में ह्यूमन राइट्स दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों करवाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राइमरी विभाग के पहली से लेकर पांचवीं क्लास के बच्चों को पीपीटी के माध्यम से मौलिक अधिकारों के बारें में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता को भी करवाया गया, जिसमें वरिष्ठ विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दिवस पर बच्चों ने अपने विचारों को एक दूसरे के साथ साझा किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रितू स्याल ने कहा कि इस तरह के दिवस मनाने से बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त होती है।