पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइगेंता इंडिया लिमिटेड ने तीन साल के लिए बढ़ाया एमओयू

साइगेंता इंडिया लिमिटेड ने तीन साल के लिए बढ़ाया एमओयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएयूने फार्म सस्टनेबिलिटी के लिए साइगेंता इंडिया लिमिटेड पुणे से तीन साल के लिए एमओयू बढ़ा दिया है। यह छोटे किसानों की समृद्धि और एग्रीकल्चरल सस्टनेबिलिटी के लिए किया गया है। पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों और साइगेंता साउथ एशिया के टेरिटरी हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सोलंकी ने बुधवार को यह एमओयू साइन किया। इसके पहले पीएयू ने साइगेंता के साथ 2008 और 2011 में एमओयू साइन किया था। यह एमओयू डायरेक्टर ऑफ़ रिसर्च डॉ बलविंदर सिंह, डायरेक्टर ऑफ़ एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. आरएस सिद्धू, एडिशनल डायरेक्टर कम्युनिकेशन डॉ. चंदर मोहन, एग्रोनॉमी हेड डॉ. जीएस बुत्तर और फैकल्टी मेंबर्स की मौजूदगी में साइन किया गया। इस कदम से अवश्य ही लाभ होगा और इसके परिणाम ठीक निकलेंगे।