पंजाब ने जीती बास्केटबॉल चैंपियनशिप
लुधियाना|एनबीए जेएएमनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब के लड़कों ने चैंपियनशिप जीत ली। यह चैंपियनशिप पुणे में आयोजित हुई थी। इस चैंपियनशिप में पंजाब ने कोलकाता को 21-18 से हराया। वहीं पहले मैच में पंजाब ने गुजरात को, दूसरे मैच में कर्नाटक को, तीसरे मैच में केरेला को, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को, सेमी फाइनल में केरेला को, फाइनल मैच में वेस्ट बंगाल को हराया। पंजाब के सभी प्लेयर्स लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी के ही थे जिनमें खुशमीत सिंह (कप्तान), अर्शदीप सिंह ढिल्लों, राजवीर सिंह औजला, अर्शप्रीत सिंह भुल्लर आदि शामिल हैं।