मेडिको-एस्ट्रो कैंप 14 दिसंबर को लगेगा
लुधियाना|सराभा नगरमें एशियन क्लब इंटरनेशनल की आेर से ‘मेडिको-एस्ट्रो’ का पहला कैंप 14 दिसंबर को लगाया जा रहा है। इस दौरान कैंप में ज्योतिष सुखमिंदर ग्रहों के कारण होने वाले रोग के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। ग्रहों से होने वाले रोगों से समाधान पाने के लिए दान एवं र| धारण के बारे में बताया जाएगा। इस कैंप में पंचकूला के दिनेश कुमार रोगों की जांच करेंगे। कैंप में बीमारियों की जांच करने के लिए रशियन मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे मनुष्य के सभी अंगो के बारें में जांच की जा सके। इसी के साथ-साथ मोहाली से भारती क्लीनिक से लोगों को विभिन्न प्राकृतिक खानपान की सलाह दी जाएगी, जिससे लोग खाने-पीने की आेर ध्यान देकर अपनी बीमारियों से निजात पा सकें। वहीं सुशील भारती की आेर से प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी हर्बल दवाआें के बारें में बताया जाएगा। कैंप में इन सारी सुविधाओं का दाम 300 रुपए रखा गया है।