- Hindi News
- रिटायर्ड प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मेरिटोरियस स्कूल का किया दौरा
रिटायर्ड प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मेरिटोरियस स्कूल का किया दौरा
सिविललाइंस स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर मैरिटोरियस स्कूल में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर जनरल केएएस भुल्लर ने दौरा किया। उन्होंने स्कूल के मैस कॉन्ट्रेक्ट और एक्सट्रा कोचिंग के बारे में जानकारी हासिल की। केएएस भुल्लर ने जिला शिक्षा अधिकारी(सेकेंडरी) परमजीत कौर चाहल और आईएएस ट्रेनी डॉ. सहरीश के साथ भी मीटिंग की। उन्होंने स्कूल में मैस का चार्ज देने संबंधी टेंडर नोटिस में क्या रखा जाए संबंधी निर्देश जारी किए। इसी के ही साथ मैरिटोरियस स्टूडेंट्स के लिए एक्सट्रा कोचिंग संबंधी समस्या को भी जल्द हल करने के लिए बातचीत की। भुल्लर ने स्कूल स्टाफ के साथ भी उनकी समस्याओं संबंधी सवाल पूछे होस्टल का दौरा किया। महीने में एक बार होने वाली इस मीटिंग में प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्कूल में प्ले ग्राउंड जल्द बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी एसडीओ तरनजीत को भी निर्देश दिए।