अल्फ्रेड की अचीवमेंट्स पर दिया लेक्चर
लुधियाना|पीएयू में10 दिसंबर को साइंटिस्ट अल्फ्रेड नोबेल को उनकी उपलब्धियों और मानवता के लिए किये गए कामों के लिए याद किया गया और इस बाबत पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर डॉ. आईएस दुआ ने एक लेक्चर भी दिया गया। इसका आयोजन पीएयू साइंस क्लब ने किया था जिसे फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स ने अटेंड किया। इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट स्टडीज के डीन और क्लब के चेयरमैन डॉ. गुरशरण सिंह, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन डॉ. एचएस धालीवाल ने भी लेक्चर अटेंड किया। डॉ दुआ ने कहा की 10 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन होता है, जिस दिन हर साल नोबेल प्राइज अवाॅर्ड सेरेमनी होती है।