विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया
लुधियाना|मालवा खालसासीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘विश्व मानव अधिकार दिवस’ मनाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर परमवीर सिंह ने बताया कि मानव अधिकार किसी भी जिंदगी आजादी सम्मान के अधिकार है। टीचर इंदरप्रीत कौर ने बच्चों को भाषण के माध्यम से संसार में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों को रोकने के लिए प्रेरित किया। इस दिवस पर स्कूल के सुखप्रीत सिंह करणवीर सिंह ने विश्व मानव अधिकार दिवस के इतिहास उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल करनजीत सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों को इस तरह के दिवस में अपने विचारो को पेश करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मनोज कुमार, परमबीर सिंह, वरिंदर सिंह, हरधनगीर गोस्वामी, शरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, अमनी देवी, रविंद कौर, इंदरप्रीत कौर, नवजोत किरण, रजिंदर कौर, राजविंदर कौर संजीव ढींगरा, डीके चोपड़ा एम आर अरोड़ा अन्य कई लोगों ने शिरकत की।