पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेपी स्कूल में हुआ क्विज कंपीटिशन

जेपी स्कूल में हुआ क्विज कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|जैन पब्लिकसीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में दो ग्रुपों में हिस्सा लिया। इसमें सीनियर जूनियर ग्रुप शामिल थे। जूनियर ग्रुप में पांचवीं से लेकर सातवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स की चार टीमें बनाई गई थीं। आठवीं से बारहवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स की भी चार टीमें बांटी गई थीं। स्टूडेंट्स ने विभिन्न राउंड्स पार करते हुए जूनियर टीम में पांचवीं क्लास के रितिक, छठी के अंकित मित्तल और सातवीं के सुखजीत ने सफलता हासिल की। वहीं, सीनियर सेक्शन में आठवीं के विक्रमजीत, नौंवीं के दवीति और बारहवीं के सचिन विजेता घोषित किए गए। स्कूल कमेटी के चेयरमैन हीरा लाल जैन, प्रेसिडेंट केदारनाथ जैन, वाइस प्रेसिडेंट राज कुमार जैन, सचिव विपिन जैन, मैनेजर योगेंद्र जैन, प्रिंसिपल वीना सहगल ने विजेता स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए शुभकामनाएं दीं।