पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक मुलाजिम ने तोड़ी कार

ट्रैफिक मुलाजिम ने तोड़ी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुररोडस्थित वेस्ट एंड मॉल के पास एक ट्रैफिक मुलाजिम ने बैरियर मारकर वहां से गुजर की इनोवा कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार के मालिक ने जब मुलाजिम से बैरियर कार में मारने का कारण पूछा तो मुलाजिम उसके साथ बहस करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करवाकर मामला खत्म करवाया। कार मालिक की पहचान जगराओं के रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनका ओरिएंट सिनेमा के पास माल इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट करने का कारोबार है। बुधवार की शाम को वह अपनी इनोवा कार से जगराओं घर जा रहा था। इसी दौरान वेस्ट एंड मॉल के पास सड़क की दूसरी तरफ से बैरियर लेकर रहे ट्रैफिक मुलाजिम ने बैरियर को जोर से धक्का दे दिया। उसने बैरियर से बचने की बहुत कोशिश की मगर बैरियर कार की ड्राइवर वाली सीट की तरफ से टकरा गया जिससे उसकी कार को काफी नुकसान हुआ। कार का शीशा भी टूट गया।

फिरोजपुर रोड पर पुलिस मुलाजिम द्वारा बैरियर मारकर कार का शीशा तोड़नेेे के बारे में जानकारी देता कार मालिक और पास में पड़ा बैरियर।