शराब के साथ पकड़ा गया स्क्रैप कारोबारी
साथीकीकार में शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक सेंट्रो कार और 18 पेटी शराब बरामद की है।
थाना कोतवाली की पुलिस ने मोहल्ला मालीगंज चौक के रहने वाले गौरव कुमार और किला मोहल्ला के अमर उर्फ निक्का के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ भदौड़ हाउस के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सेंट्रो कार लेकर रहे उक्त आरोपियों को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उक्त आरोपियों ने पुलिस को देखकर कार लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिमों ने किसी तरह आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। मुलाजिमों द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें से 18 पेटी शराब मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी कार भी जब्त कर ली है। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी अमर उर्फ निक्का स्क्रैप का कारोबार करता है।
अमर पर पहले भी शराब तस्करी के आरोप में मामला दर्ज है। आरोपी ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर उसकी कार से तस्करी करता था। उक्त सेंट्रो कार गौरव की है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह फिरोजपुर रोड पर स्थित एक शराब से शराब लाकर बेचते थे।