पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दी प्रेरणा डरो मत, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते देखो तो रोको जरूर

बच्चों को दी प्रेरणा डरो मत, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते देखो तो रोको जरूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स के ड्राइविंग लाइसेंस चेक करें प्रिंसिपल, मैनेजमेंट: डीटीओ

सड़कहादसोंके खिलाफ जारी ‘दैनिक भास्कर’ के महाभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मालवा सभ्याचारक मंच पंजाब की मीटिंग में इस मुद्दे पर गंभीर से चर्चा हुई।

सर्किट हाउस में मंच ही हुई मीटिंग में मंच के चेयरमैन केके बावा ने ‘दैनिक भास्कर’ के अभियान की सराहना करते हुए अपनी संस्था की आेर से 10 जनवरी को पंजाबी भवन में सुबह 11 बजे से लोगों को ट्रैफिक रुल्स के प्रति जागरूक करने के मकसद से सेमिनार कराने का ऐलान किया। 11 जनवरी को गिल रोड स्थित दाना मंडी में संस्था कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरूकता के मकसद से 21वां लड़कियों का लोहड़ी मेला लगाएगी।

मीटिंग के दौरान सिविल डिफेंस के डिवीजनल अफसर दर्शन बावा ने भी बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई। महाअभियान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंच के प्रमुख केके बावा ने बताया कि 10 जनवरी को नामवर शायर तरलोचन लोची की देखरेख में होने वाले सेमिनार के दौरान नशाखोरी, कन्या भ्रूणहत्या सामाजिक बुराइयों के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

इस दौरान बच्चियों को शगुन देने के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली लड़कियों महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नामवर पंजाबी गायक मो. सद्दीक सुरिंदर छिंदा के साथ अन्य मशहूर कलाकार पंजाबी सभ्याचार पर आधारित कार्यक्रम पेश करेंगे।

मीटिंग में संस्था के आेहदेदार चमनलाल बतरा, निर्मल कैड़ा, पवन सिडाना, डॉ. नीलम खोसला, बलजिंदर सिंह कलसी, अश्वनी कुमार, एनएस नंदा, कमलजोत सिंह, महिंदर सिंह इरोज, गुरजीत सिंह शीह, एसके गुप्ता, गुरभेज सिंह छाबड़ा, रेशम सग्गू, तिलकराज सोनू, बीएस चीमा, पवन गर्ग मौजूद रहे।

डीटीओ ने स्कूल प्रिंसिपल्स मैनेजमेंट को निर्देश दिए कि वो इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बरतें। 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे को किसी भी हालत में स्कूल के अंदर व्हीकल लेकर आने दें। अगर कोई बच्चा टू-व्हीलर स्कूल के बाहर खड़ा करता है तो स्कूल उसके पेरेंट्स से इस बारे में लिखवाकर ले ले। उन्होंने साफ कहा कि कोई स्कूल बाद में ये कहे कि बच्चा स्कूल में कैसे आता था। उन्हें इसके बारे में नहीं पता उनको जिम्मेदारी लेनी ही पड़ेगी।

^सभी स्कूलों को लेटर और ई-म