- Hindi News
- राजगुरु नगर में घर से मिली बुजुर्ग की लाश
राजगुरु नगर में घर से मिली बुजुर्ग की लाश
लुधियाना| राजगुरुनगर इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर की पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल भेज दिया। मरने वाले की पहचान राजगुरु नगर के रहने वाले 74 साल के मिंदर सिंह के रूप में हुई है। लाश पोस्टमार्टम के बाद उसके घरवालों को सौंप दी गई है। पुलिस ने मिंदर सिंह के बेटे सलिंद्र सिंह के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की है। कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मिंदर सिंह कई दिनों से बीमार थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी। वे राजगुरु नगर में अकेले ही रहते थे। मंगलवार की रात को जब सलिंद्र उनके घर गया तो मिंदर की लाश जमीन पर पड़ी मिली। जिसके चलते उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।