पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमसी से घर लौट रहे युवकों से 30200 रुपये छीने

डीएमसी से घर लौट रहे युवकों से 30200 रुपये छीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| डीएमसीअस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की हालचाल लेने के बाद बाइक से घर लौट रहे दो युवकों से दुगरी में बदमाशों ने 30200 रुपये छीन लिए। सीनियर सीटिजन भवन के पास हुई वारदात के दौरान बचाव के लिए युवक चिल्लाते रहे मगर झपटमार भागने में कामयाब रहे। युवकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने दुगरी फेस-1 के रहने वाले राकेश सूदन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि राकेश अपने रिश्तेदार अशोक शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर डीएमसी अस्पताल से लौट रहा था। रास्ते में सीनियर सिटीजन भवन के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। दोनों युवकों के पास हथियार थे। उन्होंने हथियार दिखाते हुए धमकाने लगे। दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए 30, 200 रुपए की नकदी छीन ली।