पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम से जमालपुर गए व्यक्ति को पीटा

काम से जमालपुर गए व्यक्ति को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| जमालपुरकॉॅलोनी के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने थाना मोती नगर में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को वह अपने दोस्त के साथ अर्बन स्टेट जमालपुर में काम से गया था। इस दौरान हैरी और ईशू वहां पर आए और उसे धमकाने लगे। जब उसने एतराज किया तो दोनों उसे डंडे से पीटने शुरू कर दिए। पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग निकले।