- Hindi News
- मॉडल टाउन में 2 लोग सट्टा लगाते पकड़े गए
मॉडल टाउन में 2 लोग सट्टा लगाते पकड़े गए
लुधियाना|थाना माॅडलटाउन की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड कर दो लोगों को 3260 रुपए के साथ सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी धूरी लाइन का रहने वाला टोनी और सतजोत नगर का ओंकार सिंह है। जांच अफसर राजेश कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर को जब वो इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हें जानकारी मिली की मनोहर नगर में फाटकों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर रेड कर वहां से टोनी को 1740 रुपए के साथ पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया जम्मू कॉॅलोनी में एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 1520 रुपए बरामद किए हैं।