पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक पेटी शराब के साथ युवक को पकड़ा

एक पेटी शराब के साथ युवक को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| थानाडिवीजन नं. 3 की पुलिस ने रेड कर एक युवक को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू कुंदनपुरी के रहने वाले विवेक कुमार के रूप में हुई है। जांच अफसर सतनाम सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को वे इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की एक युवक शराब सप्लाई करने जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। इस दौरान एक युवक कंधे पर प्लास्टिक का थैला रखकर आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो थैले में से 12 बोतल शराब मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।