- Hindi News
- डीएससी मुलाजिम का ट्रेन में आईडी हुआ गुम
डीएससी मुलाजिम का ट्रेन में आईडी हुआ गुम
लुधियाना| डिफेंससिक्योरिटी कोर (डीएससी) केरल के मुलाजिम का जम्मू से लुधियाना आते समय आईडी कार्ड, पेन कार्ड, एक सिम कार्ड और सेंटर कार्ड गुम हो गया। जिसके चलते उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना जीआरपी की पुलिस ने जम्मू के रहने वाले मदन लाल के बयान पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है। जांच अफसर ने बताया कि मदन लाल केरल के डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) का मुलाजिम है। वह मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जम्मू से लुधियाना रहा था। रास्ते में उसका डीएससी का आईडी कार्ड F 593080 नंबर गुम हो गया। इसके अलावा पेन कार्ड, एक सिम कार्ड और सेंटर नंबर भी कहीं गिर गया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।