- Hindi News
- किराएदार पर लगाया सामान चोरी करने का आरोप
किराएदार पर लगाया सामान चोरी करने का आरोप
लुधियाना| विश्वकर्माकॉॅलोनी में किराएदार ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। थाना डिवीजन नंबर छह में रविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपना मकान रानी झांसी रोड के रहने वाले आशीष कुमार को 6160 रुपए महीने के हिसाब से किराए पर दिया था। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट का समय खत्म होने के बाद भी किराएदार ने मकान नहीं खाली किया। आरोपी ने प्लाॅट की तरफ दरवाजा खोलकर उसके प्लाॅट में बने कमरों से उसका सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आशीष कुमार के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।