ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
लुधियाना|ढंडारी पुलके पास सोमवार की सुबह एक ट्रक की की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची थाना फाेकल प्वाइंट की पुलिस ने जांच के बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फोकल प्वाइंट के रहने वाले संतोख सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 7 दिसंबर की सुबह 11 बजे के करीब जब वह ढंडारी पुल के पास जा रहा था। इस दौरान देखा कि एक एक तेज रफ्तार ट्रक का ड्राइवर पैदल जा रहे युवक को ट्रक की चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। संतोख ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।