माहिर बताएंगे सजावट के इंटरनेशनल तरीके
पंजाबटेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की स्टेट लैवल की बैठक में प्रेसिडेंट एसएस कक्कड़ ने बताया कि एसोसिएशन के सिल्वर जुबली समारोह करवाए जा रहे हैं।
इसके तहत 22 दिसंबर को लुधियाना में टेंट कारोबार से जुड़े राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई समेत करीब 100 प्रमुख शहरों के कारोबारी हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में सजावट की इंटनेशनल तकनीक दिखाएंगे।
बैठक में उत्तराखंड की आपदा के समय पठानकोट एसोसिएशन के विशेष सहयोग के लिए पठानकोट के प्रेसिडेंट संदीप महाजन को सम्मानित किया गया। प्रदेश महासचिव सतपाल गूमर ने कहा कि पठानकोट एसोसिएशन बहुत अच्छे काम कर रही है। वाइस प्रधान संदीप महाजन ने कहा कि टेंट के क्षेत्र में नई तकनीक सजावट की अत्यंत जरूरत हो गई है इसलिए इस कारोबार से जुड़े व्यक्ति आपस में कम्पीटीशन करने की बजाए नई तकनीक की जानकारी हासिल करें तभी नए दौर के साथ खड़े रह पाएंगे।
बैठक में महासचिव सतपाल गूमर,वाइस चेयरमैन जसवीर सिंह, संयुक्त सचिव गुरमेल सिंह, डिप्टी कपूर, बिनोद ब्लुजा, विजय चोपड़ा, राजीव महाजन, विजय सैनी, जोगिन्दर पाल, गिरीश महाजन, दिनेश महाजन, जगिंदर धीमान, अशोक चोपड़ा, तेज सिंह, उज्वल, कुनाल, पुनीत बजाज, राजन गुप्ता, साहिल महाजन, अशोक महाजन मौजूद थे
पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की स्टेट लैवल की बैठक में मौजूद मैंबर्स।