पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ रहा माउंटेन हाई एंड बाई साइकिल का ट्रेंड

बढ़ रहा माउंटेन हाई-एंड बाई-साइकिल का ट्रेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाई-एंड बाइसाइकिल बाज़ार

स्पोर्ट्समाउंटेन बाइकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली हाई-एंड बाइसाइकिल का बाज़ार देश में बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर युवावर्ग और फिटनेस के चाहवान लोगों की पहली पसंद बने यह बाइक्स 10,000 से 1 लाख रुपए तक की कीमत के हैं और इनका सबसे ज्यादा इंपोर्ट चीन से होता है, हालांकि यूरोप के कुछ देशों से भी यह भारत में रहे हैं पर बहुत कम गिनती में क्योंकि यूरोप के उत्पाद बहुत महंगे हैं और स्पेशल डिमांड पर ही मंगवाए जाते हैं।

युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के अनुसार देश में हर माह 50,000 ऐसे साइकिल इंपोर्ट हो रहे हैं और सालाना 1700 करोड़ के साइकिल साइकिल पार्ट्स का इंपोर्ट दूसरे देशों से हो रहा है। ऐसे बाइक्स के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेले लुधियाना शहर में ही इंपोर्टेड बाइक्स के 6 शोरूम खुल चुके हैं और इनमें ट्रेक, फायर-फॉक्स, स्कॉट जायंट जैसे विश्व विख्यात साइकिल मिलने शुरू हो चुके हैं। इन बाइक्स के शोरूम मालिकों के अनुसार प्रति माह 10 से 30 हजार तक की प्राइस रेंज वाले 100 बाई-साइकिल सेल हो रहे हैं और इसके ऊपर की प्राइस रेंज वाले करीब 25 से 30 साइकिल प्रति माह बिक रहे हैं। इन बाइक्स के मुख्य खरीददार बच्चे, युवा और इंडस्ट्रियलिस्टस हैं इन बाइक्स की खास बात है इनमें गियर सिस्टम, एलाय व्हील, एलाय फ्रेम, शॉक अब्सोर्बेर्स डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर होते हैं और इनमें 18, 21 या इससे भी ज्यादा लेवल के गियर सिस्टम होते हैं।

वहीं अगर ऐसे बाइक्स के निर्माण में लुधियाना की इंडस्ट्री के शेयर की बात की जाये तो यह अभी नाममात्र ही है क्योंकि अभी तक बहुत बड़ी साइकिल कंपनियां ही ऐसे हाई-एंड बाइक्स बनाने की कोशिश ही कर रहीं हैं क्योंकि ऐसे साइकिल्स के लिए इस्तेमाल होने वाले 95 प्रतिशत कंपोनेंट्स दूसरे देशों में ही बनते हैं और उन्हें इंपोर्ट करके यहां ऐसा साइकिल बनाना इंपोर्ट हुए कम्पलीट साइकिल से बहुत महंगा पड़ता है। ऐसे में अगर देश की साइकिल इंडस्ट्री की टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन जल्द नहीं की गई तो इंपोर्टेड साइकिल का शेयर और ज्यादा बढ़ जायेगा और लोकल साइकिल की डिमांड कम हो जाएगी।

कौन कौन से नामी इम्पोर्टेड ब्रांड बिक रहे हैं भारत में

{10,000से 1 लाख की कीमत तक के हैं यह बाइक्स

{ट्रेक,फायरफॉक्स, स्कॉट जायंट

क्याक्या