पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनजीआे फोरम पार्क संवारने के िलए चलाएगा ‌अवेयरनेस कैंपेन

एनजीआे फोरम पार्क संवारने के िलए चलाएगा ‌अवेयरनेस कैंपेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। शहर के विकास के लिए 90 से ज्यादा एनजीआे को साथ जोड़कर महापंचायत कर चुके एनजीआे फोरम ने अब दैिनक भास्कर के समाधान मिल-जुलकर अभियान में मदद का ऐलान किया है। सोमवार से फोरम के मेंबर शहर के पार्कों का दौरा करेंगे। जिन पार्कों को संवारने का काम जारी है, वहां आसपास रहने वाले लोगों को इस नेक मुहिम में मदद के लिए प्रेरित किया जाएगा। जबकि उन पार्कों के आसपास नुक्कड़ मीटिंग की जाएंगी, जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

फोरम प्रमुख कीमती रावल ने बताया कि इस जागरुकता मुहिम के तहत पार्क संवारने का काम कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह भी किए जाएंगे। फोरम के वॉलंटियर प्ले-कार्ड और बैनरों के साथ पार्कों को संवारने के लिए रैलियां भी निकालेंगे। तैयारी के लिए नौ फरवरी को फोरम के मेंबरों की मीटिंग सलेम टाबरी में होगी।