पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूट की सिलाई ठीक होने पर शिकायत की तो पीटा,मौत

सूट की सिलाई ठीक होने पर शिकायत की तो पीटा,मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। मोती नगर के जीवन नगर इलाके में सूट की सिलाई गलत लगाने पर बुटीक पर शिकायत करने गई महिला से बुटीक मालकिन व अन्य लोगों ने मारपीट की। जिस कारण महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना मोती नगर की पुलिस ने जीवन नगर के जोगिंदर सिंह की शिकायत पर फोकल प्वाइंट के अबरन अस्टेट शिवानी, गुरप्रीत सिंह, फतेह व चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच ऑफिसर ने बताया कि आरोपी महिला शिवानी बुटीक चलाती है और शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह की पत्नी हरबंस कौर ने उससे कपड़े सिलवाए थे। जिसके चलते हरबंस ने शिवानी के 3400 रुपए देने थे। कपड़े सहीं सिलाई न करने पर हरबंस ने पैसे नहीं दिए।
इसी बात से गुस्साई शिवानी अपने दोनों बेटों और अन्य लोगों को लेकर हरबंस के घर चली गई। जहां आरोपियों ने हरबंस के साथ मारपीट की और बाद में फरार हो गए। हरबंस को लोगों ने सीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया। जहां पर शनिवार को हरबंस की मौत हो गई।