पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन मुनि अचल जी महाराज की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम

जैन मुनि अचल जी महाराज की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। जैनस्थानक में एस एस जैन सभा की ओर से जैन मुनि अचल जी महाराज जी की दीक्षा जयंती पर धार्मिक समागम करवाया गया। एसएस जैन सभा के प्रधान ललित जैन की अगुवाई में करवाए गए इस समागम में श्री सौरव मुनि जी महाराज, श्री विचक्षन मुनि जी महाराज, मुनि वृंद के साथ और साध्वी श्री ओम प्रभा जी महाराज, साध्वी श्री चंदन प्रभा जी महाराज, साधवी वृंद के साथ विशेष रूप से उपस्थित हुए। समागम में मैडम सुनीता जैन की ओर से मुनि अचल महाराज के जीवन दर्शन पर तैयार किया। नाटक महावीर जैन हाई स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से रूपांतरित किया गया कुमारी आस्था जैन और वैरागन तानिया जैन लुधियाना वालों ने श्री अचल मुनि जी महाराज के जीवन दर्शन पर भजन सुनाकर संगतों को निहाल किया। मंच संचालन श्री विज्ञान मुनि जी महाराज ने किया श्री सौरव मुनि जी महाराज ने श्री अचल मुनि जी के जीवन दर्शन पर रौशनी डालते हुए कहा कि अचल मुनि जी महाराज ने किशोर अवस्था में ही सात फरवरी उनीस सो व्यासी को दिल्ली के गांधी नगर में श्री सुमति जी महाराज से दीक्षा पाठ ग्रहण किया था और आज तक संयम और अहिंसा के मार्ग पर मानक कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रबंधकों की ओर से संगतों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान नेम चंद जैन, सेक्रेटरी धर्मवीर जैन ,कोशा अध्यक्ष पवन जैन शामिल रहे।