डेढ़ साल बाद निगम में एमटीपी की तैनाती
लुधियाना|डेढ़ सालबाद नगर निगम को म्यूनिसिपल टाउन प्लानर (एमटीपी) मिल गया है। जालंधर में तैनात एटीपी कमलजीत कौर को प्रोमोट कर एमटीपी बनाने के बाद लुधियाना ट्रांसफर कर दिया गया है। वो पहले भी लुधियाना में बतौर एटीपी काम कर चुकी हैं। उनसे पहले यहां राजकुमार की बतौर एमटीपी तैनाती थी। कमलजीत कौर सोमवार को जालंधर से रिलीव होंगी और मंगलवार को यहां काम संभाल लेंगी।