- Hindi News
- लुिधयाना शहर में 400 लोगों पर तैनात है एक पुलिस मुलाजिम
लुिधयाना शहर में 400 लोगों पर तैनात है एक पुलिस मुलाजिम
लुिधयाना|लुधियाना पुलिसकमिश्नरेट का दायरा 159.68 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। इसमें 22 लाख की आबादी है। इन लोगों की सुरक्षा के लिए 5500 के करीब पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं, जोकि थानों, चौकियों, पीसीआर, ट्रैफिक, क्यूआरटी के अलावा अन्य विंगों में तैनात हैं। यानि 400 लोगों के पीछे एक पुलिस मुलाजिम तैनात है। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान के बाद डिप्टी पुलिस कमिश्नर नवीन सिंगला, उनके साथ 9 एडीसीपी, 13 एसीपी, दो ट्रेनी आईपीएस, एक डीएसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख पुलिस कंट्रोल के अलावा 37 पुलिस स्टेशन हैं, जिनमें दो सीआईए स्टाफ, एक इकॉनोमिक विंग शामिल हैं। साथ ही 33 चौकियां और नौ सुविधा केंद्र भी हैं।