पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों की मिली ग्रांट का ऑडिट 15 से : मलूका

पंचायतों की मिली ग्रांट का ऑडिट 15 से : मलूका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | घपलेबाजोंपर शिकंजा कसने के मकसद से ग्रामीण विकास एवं पंचायत महकमा 15 दिसंबर से ऑडिट अभियान शुरू करेगा। पहले चरण में 20 लाख रुपए से ज्यादा ग्रांट पाने वाली 362 पंचायतों का ऑडिट किया जाएगा। ये ऐलान महकमे के मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को यहां किया।

उन्होंने कहा, जांच से तो उनको ही डर होगा, जिन्होंने कोई घपलेबाजी की होगी। गुरु नानक देव भवन में राज्यभर के अफसरों के साथ मीटिंग में मलूका ने दावा किया अब गांवों में एक छप्पड़ की सफाई आधुनिक तकनीक से महज एक लाख रुपए में होगी, जिस पर पहले 50 लाख तक खर्च होते थे। प्रयोग सफल रहा तो सूबे में नई तकनीक से ही छप्पड़ों की सफाई होगी।

गांवों में विकास कामों में सुधार के मकसद से महकमा एक कमेटी बनाएगा, जो 15 दिन में महकमे की कारगुजारी के बारे में रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही खाली पड़ी पोस्टें भरी जाएंगी। लंबे समय से रुकीं प्रमोशन की तरफ भी ध्यान दिया जाएगा।

मलूका ने कहा, पहले चरण में 362 पंचायतों का ऑडिट किया जाएगा।