पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक तरफा हुई है मामले की जांच: डॉ. शर्मा

एक तरफा हुई है मामले की जांच: डॉ. शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलहॉस्पिटल में हुई 5 बच्चों की मौत मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पहली बार सामने आई है। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजकुमार शर्मा और सेक्रेटरी डॉ.दीपक पराशर ने कहा कि इस मामले में केवल एकतरफा जांच हुई है, क्योंकि जांच करने वाले सभी लोग सरकारी मुलाजिम थे, जो मंत्री और अफसरों के दबाव में रहे हैं। इस कारण मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। डॉक्टरों की छवि खराब करने वाली यह जांच मंजूर नहीं है।

डॉ. शर्मा और डॉ. पराशर ने कहा कि पॉलीटिकल क्रेडिट लेने के लिए बिना स्टाफ पूरा किए और जरुरी इक्यूप्मेंट्स दिए हॉस्पिटल का उद्घाटन कर दिया गया। उद्घाटन कराने वाले अफसरों को देखना चाहिए था कि क्या मरीजों की लगातार बढ़ रही तादाद के अनुसार यहां पूरे डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि 5 बच्चों की मौत हुई है। वे उनके परिवारों से हमदर्दी जताते हैं। इस मामले में जो भी जांच हुई है, वह केवल सरकारी लोगों ने की है। उनकी रिपोर्ट से डॉक्टर्स की छवि खराब हुई है। डॉ. शर्मा ने कहा कि वे किसी कसूरवार को बचाने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। इसके लिए आईएमए इसे दोबारा करने और आईएमए को इसका हिस्सा बनाने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई ही करनी है तो सिविल सर्जन, डीसी और हेल्थ सेक्रेटरी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि इस घटना के लिए वे भी बराबर के जिम्मेदार हैं। हॉस्पिटल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ मुहैया कराना इनकी जिम्मेदारी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री को भी अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।