- Hindi News
- \"सीनियर सिटीजन होम बिल्डिंग का िनजी कामों में इस्तेमाल कर रहे पूर्व एमसी\'
\"सीनियर सिटीजन होम बिल्डिंग का िनजी कामों में इस्तेमाल कर रहे पूर्व एमसी\'
वॉर्डनंबर 44 के पार्क में 13.91 लाख रुपये खर्च कर तैयार किए गए सीनियर सिटीजन होम बिल्डिंग का इस्तेमाल पूर्व एससी सर्वजीत सिंह अपने निजी हितों के लिए कर रहे हैं। इस बाबत मोहल्ला निवासियों ने सोमवार को निगम कमिश्नर ऑफिस में एक लिखित शिकायत देते तुरंत इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए कहा। यहां तक इस इमारत की चाबी उनके कुछ चहेतों के पास है। इसलिए कोई बुजुर्ग सीनियर सिटीजन होम का लाभ नहीं ले पा रहा है। वहीं, पूर्व एमसी सर्वजीत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
बुजुर्गोंके लिए बना था सीनियर सिटीजन होम: निगमके जोन सी में इंजीनियर बीएंडआर ब्रांच ने साल 2011 में सीनियर सिटीजन होम बिल्डिंग तैयार करना शुरू की थी। वार्ड नंबर 44 के पार्क में तैयार की गई। इस इमारत पर 13.91 लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें 32*36 फुट एक रूम तैयार किया गया है। सीनियर सिटीजन होम बनाने का मुख्य पर्पज सुबह शाम यहां बैठने की व्यवस्था करना था। एक जनवरी 2012 को इस इमारत का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सीनियर सिटीजन होम के मुख्य दरवाजे पर ताला लटक रहा है। केवल एक या दो बार इस बिल्डिंग का इस्तेमाल आधार कार्ड या फिर प्रापर्टी टैक्स कैंप के लिए जरूर किया गया। लेकिन तीन साल के दौरान एक भी बुजुर्ग यहां नहीं आया।
निजी तौर पर हो रहा है प्रयोग
सोमवार को निगम कमिश्नर दफ्तर में वार्ड निवासियों ने एक लिखित शिकायत दी। इस साफ तौर पर कहा गया है कि उनके वार्ड की एमसी रमनदीप कौर है। उनके पति सर्वजीत सिंह काका इस बिल्डिंग का प्रयोग अपने निजी हित के लिए करते है।
बिल्डिंग में उन्होंने मेज कुर्सी रखकर अपने दफ्तर बना रखा है। यहां पर केवल उनके कुछ चहेते ही बैठते है। 2014 में उन्होंने अपना जन्मदिन भी इसी इमारत में मनाया था। यहां पर पार्क की हालत खस्ता है, जबकि चारदीवारी के समय ठेकेदार ने घटिया ईंट का इस्तेमाल किया। इसलिए आसपास के वार्ड में कोई डिस्पेंसरी नहीं है। सीनियर सिटीजन होम को सरकारी डिस्पेंसरी में बदल दिया जाए।
>सवाल: सीनियर सिटीजन होम की चाबी क्या आपके पास है?
>जवाब: नहीं, मेरे पास नहीं है। इसे चलाने के लिए एक सोसाइटी बनी है। इस सोसाइटी का मैं चेयरमैन हूं। चाबी हमारी सोसाइटी के पास है।
>सवाल: क्या आपने इस इमारत में अपना जन्मदिन मनाया?
>जवाब: मैं तो कभी अपना जन्मदिन मनाता नहीं हूं, यह सब बातें