- Hindi News
- डीआरएम मौके का मुआयना करने के लिए भेजेंगे टीम
डीआरएम मौके का मुआयना करने के लिए भेजेंगे टीम
बीआरएसनगर स्थित जे ब्लॉक वाले फाटक को शनिवार रात को पक्के तौर पर बंद करने वाले मामले को लेकर ब्लॉक प्रधान कुलबीर सिंह नीटा की अगुवाई में बनी पांच मेंबर्स कमेटी ने सोमवार को रेलवे के डीआरएम एनसी गोयल से फिरोजपुर में मुलाकात कर फाटक खोलने के लिए मेमोरंडम दिया। इस दौरान कमेटी मेंबर्स के अलावा लुधियाना वेस्ट के तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह भी मौजूद थे।
कुलबीर नीटा ने बताया कि डीआरएम एनसी गोयल ने कहा कि लुधियाना के उस समय के डीसी के साथ हुए समझौते के बाद ही फाटक को बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि डीआरएम ने फाटक के ऊपर लकड़ी का पुल बनाकर देने प्रपोजल दिया था। इसे उन्होंने खारिज कर दिया।
इसके बाद डीआरएम गोयल ने इस मामले को लेकर दो मेंबर्स टीम बनाने की बात कही जो इलाके का सर्वे करने के बाद सर्वे रिपोर्ट डीआरएम को देगी। उसके बाद अगर डीसी फाटक को खोलने का आर्डर देते है तो फाटक को खेल दिया जाएगा।
इसके लिए डीआरएम ने तहसीलदार सुरिंदर सिंह को मौजूदा डीसी रजत अग्रवाल से इस मामले पर बातचीत करने के लिए भी कहा। इस मौके पर पांच मेंबर्स कमेटी में बादल सिंह सिद्दू, बलबीर सिंह गोल्डी, मंगत शर्मा, गुरबीर सिंह, जसपाल सिंह, महिंदर शर्मा सुरिंदरजीत सिंह संधू, तरलोचन सिंह मानकी भी मौजूद थे।
^डीआरएम एनसी गोयल ने 10 या 11 दिसंबर को दो मेंबर्स की टीम भेजने की बात कही है, जो जिला प्रशासन के एक अफसर को साथ लेकर इलाके का सर्वे कर रिपोर्ट डीआरएम को देगी। -सुरिंदरपालसिंह, तहसीलदारवेस्ट