पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग एसोसिएशन ने एडीसी के सामने रखा अपना पक्ष

नर्सिंग एसोसिएशन ने एडीसी के सामने रखा अपना पक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|सिविल हॉस्पिटलमें 5 बच्चों की मौत मामले में डीसी की अगवाई में हुई जांच में 22 नवंबर की रात नाइट ड्यूटी पर रही स्टाफ नर्स को दोषी बताए जाने और उसका ट्रांसफर करने से खफा नर्सिंग एसोसिएशन के डेलीगेशन ने एडीसी से मिलकर पक्ष रखा। एडीसी ने उन्हें अपना टाइप कराया हुआ मेमोरंडम देने को कहते हुए इस बारे में डीसी से बात करने का भरोसा दिया। एसोसिएशन ने इसी मामले को लेकर सिविल हॉस्पिटल में धरना भी दिया।

संगरूर सिविल हॉस्पिटल से आई एसोसिएशन की स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी योगिता ने कहा कि पूरे पंजाब के सरकारी अस्पतालों में जरूरत से आधी ही स्टाफ नर्सें हैं। लेबर रूम में डिलीवरी स्टाफ नर्स कराती है, लेकिन वह डॉक्टर के खाते में गिनी जाती है। स्टाफ नर्स रजनी के 22 नवंबर को नाइट ड्यूटी पर अकेले 8 डिलीवरियां कराईं। डॉक्टर को कॉल कर मरीज की कांप्लीकेशन भी बताई, लेकिन डॉक्टर ने आना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रजनी की ट्रांसफर रद्द नहीं की गई तो, पूरे सूबे में आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान लवी कल्याण, धूरी से अंगूरी, जगरांव से किरनजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, मनजीत कौर कंवलजीत कौर और फोर्थ क्लास इंप्लाइज मौजूद रहे।