भाजपा मंत्री के िखलाफ निकाला रोष मार्च
लुधियाना|कांग्रेस पार्टीवर्कर्स ने सीनियर कांग्रेस नेता कंवर हरप्रीत सिंह की अगुआई में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। वर्कर्स ने जिला भाजपा ऑफिस का घेराव भी किया। हाथों में काली झंडियां थामे वर्कर्स नारेबाजी करते हुए भाजपा ऑफिस तक पहुंचे और वहां उन्होंने मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हरप्रीत सिंह ने कहा िक कांग्रेस इस किस्म की भड़काऊ और फिरका परस्त बयानबाजी स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर दिनेश राजस्थानी, रोशन जस्सा, पुष्पिंदर सिंह लक्की, मास्टर मोहन सिंह, गुरचरण सिंह रिंटू, सतपाल लाली, राम मूर्ती मौजूद थे।