संकल्प ने खोला फ्री स्टडी सेंटर
लुधियाना|रिशी नगरमें समाज सेवी संगठन संकल्प ने सहयोग समिति के सहयोग से फ्री स्टडी सेंटर खोला। केवल कृष्ण गुप्ता की अगुवाई में खोले गए सेंटर में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। स्टडी सेटर में अलग-अलग प्रकार की किताबें, न्यूजपेपर मैग्जीन और अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इस मौके जिला सेशन के जज केके सिंगला चीफ गेस्ट रहे। संजीव जैन, जतिंदर सिंह गिल्होत्रा, महिंदरपाल गुप्ता, मोहन लाल बांसल, राकेश कपूर पैरामाउंट, राज कुमार जैन पातड़ा, चंद्रमोहन जैन ने मदद करने की घोषणा की। सहयोग सेवा समिति के प्रधान नरिंदर मित्तल, कुलदीप जैन, रजत सूद, देवेंद्र गुप्ता ने संकल्प की तरफ से भारत विकास परिषद के ऑफिस में खोले गए संकल्प कक्ष में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए शिक्षित करने के प्रबंधों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।