- Hindi News
- मानावाला में होने वाले समागम की तैयारियों को लेकर रणिके ने की मीटिंग
मानावाला में होने वाले समागम की तैयारियों को लेकर रणिके ने की मीटिंग
लुधियाना|शिरोमणि अकालीदाल के एससी विंग के प्रधान गुलजार सिंह रणिके सोमवार को आलमगीर गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद सैकड़ों लोगों से 22 दिसंबर को अमृतसर के गांव मानावाला में होने वाले राज्य स्तरीय समागम में पहुंचने की अपील की। गुलज़ार सिंह रणिके ने यहां पहुंचे लोगों से पहुंचने के िलए अपील की। जिला प्रधान भाग सिंह मानगढ़, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गुरदीप सिंह अडै़चा की अगुआई में एक मीटिंग हुई। इसमें रणिके ने सभी हलकों के अधिकारियों को उनके कार्य सौंपे।
इस मौके पर जिला भलाई अफसर राजिंदर कुमार, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान संता सिंह उमैदपुर, मनप्रीत सिंह अयाली, विक्रमजीत सिंह खालसा, रणजीत सिंह तलवंडी, जगजीवन सिंह खिरनियां, रणजीत सिंह ढिल्लों, हीरा सिंह गाबडिय़ा, हरचंद सिंह बडूंदी मौजूद थे।