पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत पाकिस्तान के कारोबारी 13 को खेलेंगे फ्रेंडली क्रिकेट मैच

भारत-पाकिस्तान के कारोबारी 13 को खेलेंगे फ्रेंडली क्रिकेट मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाबीर जायसवाल|लुधियाना mahabir.prasad@dbcorp.in

भारतऔर पाकिस्तान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के बीच लुधियाना में 13 दिसंबर को फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान से 26 बिजनेस घराने का परिवार इसमें हिस्सा लेगा। जबकि पंजाब से 25 इंडस्ट्रियलिस्ट्स का परिवार शामिल होगा। यह फ्रेंडली क्रिकेट मैच इंटरप्रिन्योर आर्गेनाइजेशन (ईओ) करवा रहा है, इसका उद्देश्य दोनों मुल्कों के बीच बिजनेस को बढ़ावा देना है।

ईओ पंजाब के प्रेसीडेंट राजीव गर्ग के मुताबिक दोनों मुल्कों के बीच बाघा बार्डर से कारोबार हो रहा है। पाकिस्तान का लाहौर और यहां लुधियाना टेक्सटाइल का गढ़ माना जाता है, कढ़ाई के लिए अगर लाहौर दुनिया में जाना जाता है तो बुनाई के लिए लुधियाना पूरी दुनिया में मशहूर है। लाहौर और लुधियाना के बीच बिजनेस को बढ़ाने के लिए लाहौर के 26 इंडस्ट्रियलिस्ट्स को परिवार समेत लुधियाना में आमंत्रित किया गया है।

अमृतसर,जालंधर और लुधियाना में होंगे कार्यक्रम: 12दिसंबर को पाकिस्तान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स बाघा बॉर्डर के जरिए अमृतसर पहुंचेंगे, यहां दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन जालंधर में इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ भी मीटिंग होगी। 13 दिसंबर को लुधियाना में साउथ सिटी के आइरियो में फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को दोनों मुल्कों की बिजनेस फैमिली की डिनर पार्टी और बिजनेस पर बातचीत होगी। साल 2015 में जापान और जर्मनी के कारोबारियों के साथ मीटिंग आयोजित होगी।

चारमहीने में 600 करोड़ का यार्न एक्सपोर्ट: भारतसे पिछले चार महीने में पाकिस्तान को 600 करोड़ रुपए के यार्न एक्सपोर्ट किया गया है। लुधियाना से रोजाना धागा पाकिस्तान को भेजा जा रहा है। धागे के एक्सपोर्ट के साथ साथ दूसरे प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करने की योजना है।

कारोबारियोंके बीच होगा शेफ मास्टर कंपीटिशन: लुधियानामें फ्रैंडली क्रिकेट मैच के साथ दोनों मुल्कों के कारोबारियों के परिवारों के बीच शेफ मास्टर कंपटीशन भी होगा। इसमें शेफ आदित्य बल प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।

46देशों में 143 चैप्टर: राजीवगर्ग के अनुसार ईओ दुनिया भर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है। जिससे दूसरे मुल्कों के साथ बिजनेस को बढ़ावा मिल सके। इससे केवल भारत में बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि लोगों को दू