- Hindi News
- संवेदना ट्रस्ट करेगी एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित
संवेदना ट्रस्ट करेगी एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित
लुधियाना|संवेदना ट्रस्टकी ओर से ईमानदारी से ड्यूटी निभाने वाले एसीपी ध्रुव दहिया को सम्मानित करेगी। ये बात संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा ने कही। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी भी मौजूद थे।
रविंदर अरोड़ा ने कहा कि ध्रुव दहिया की आेर से हाईकोर्ट के जज की गाड़ी का चालान नियमों के तहत ही काटा था। आम पब्लिक हो या फिर चाहे कानून काे अमल में लाने वाला कोई व्यक्ति विशेष हो, कानून सबके लिए बराबर है।
गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि भाजपा भी ऐसे निडर अफसरों का सम्मान करती है, जो ड्यूटी दौरान किसी भी तरह के दबाव में नहीं रहते और नियमों के तहत बनती कार्रवाई करते हैं। इस दौरान अरोड़ा ने कहा कि संवेदना ट्रस्ट की आेर से खुशी राम एंड संस डकैती के गैंग को पकड़ने वाले सभी पुलिस अफसरों और मुलाजिमों का भी सम्मान करेगी।