पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहलवड़िया ने भाजपा के दबाव में मांगीं पेंडिंग एस्टीमेट वर्क की फाइलें

गोहलवड़िया ने भाजपा के दबाव में मांगीं पेंडिंग एस्टीमेट वर्क की फाइलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयरहरचरण सिंह गोहलवड़िया निगम हाउस की मीटिंग से पहले एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाने की कवायद में जुट गए हैं। इस मीटिंग की तैयारियों को लेकर सोमवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल और डिप्टी मेयर आरडी शर्मा के साथ मीटिंग भी की। इस मीटिंग दौरान मेयर को भाजपा नेताओं का विरोध भी झेलना पड़ा।

बताया जाता है कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने भाजपा के कौंसलरों के वॉर्डों में डेवलपमेंट पूरी तरह से ठप होने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। कुछ अकाली कौंसलरों के वॉर्डों में डेवलपमेंट जारी रहने की बात भी कही।

सुनीता अग्रवाल का कहना था कि पिछली एफएंडसीसी की बैठक में वॉर्डों से संबंधित डेवलपमेंट वर्क के एजेंडा को पेंडिंग कर दिया गया था। इसके बाद से इन वॉर्डों का काम पूरी तरह से ठप होकर रह गया था। मीटिंग के बाद मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने अपने स्टाफ को सारे जोन की ब्रांचों को पेंडिंग फाइलों की िलस्ट बनाकर देने के लिए कहा है। बताया जाता है कि चारों जोन में ऐसी करीब 150 के करीब फाइलें हैं और इन वर्क की लागत 80 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। हाउस मीटिंग से पहले मेयर की ओर से एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाना उनका एक राजनीतिक पैंतरा बताया जा रहा है।