- Hindi News
- ईमानदार अफसरों का मनोबल िगरा रही सरकार: महिला कांग्रेस
ईमानदार अफसरों का मनोबल िगरा रही सरकार: महिला कांग्रेस
महिलाकांग्रेस की सीनियर लीडर आशा गर्ग और पिंकी भाटिया ने रविवार को एसीपी ध्रुव दहिया पर राजनीतिक दबाव बनाकर हाईकोर्ट के जज की गाड़ी का चालान रद्द करवाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार उन पुलिस अफसरों पर दबाव बनाकर मनोबल गिरा रही है, जो ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हैं।
आशा गर्ग और पिंकी भाटिया ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने वाले एसीपी स्वप्न शर्मा और ट्रैफिक इंचार्ज के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा को ईमानदारी से काम करने पर तबादला कर दिया गया।
आशा गर्ग और पिंकी भाटिया ने गवर्नर और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मांग की है िक वह पुलिस के काम में दखल अंदाजी बंद करवाकर ईमानदारी से काम करने वाले पुलिस अफसरों को प्रोत्साहित करें।