- Hindi News
- शंकरा हॉस्पिटल ने ऑप्थेल्मोलॉजी पर करवाई सीएमई
शंकरा हॉस्पिटल ने ऑप्थेल्मोलॉजी पर करवाई सीएमई
लुधियाना|शंकरा आईहॉस्पिटल ने ऑप्थेलमोलॉजिकल सोसायटी (एलओएस) के सहयोग से कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. जीएस धामी और सेक्रेटरी डॉ. एस. कक्कड़ की अगवाई में हुए इस सेमिनार में थिंद आई हॉस्पिटल जालंधर के डायरेक्टर डॉ. जेएस थिंद और शंकरा आई हॉस्पिटल बैंगलोर के विट्रो रेटिनल सर्विसेज के हेड डॉ. महेश शनमुगम गेस्ट स्पीकर रहे। उन्होंने ऑप्थेल्मोलॉजी से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। शंकरा हॉस्पिटल लुधियाना के यूनिट हेड रिटायर्ड ब्रिगेडियर एमएस गुजराल हॉस्पिटल के मेडिकल कोआर्डिनेटर डॉ. सत्य करन ने आए हुए डेलीगेट्स का स्वागत किया और डॉ. अनामिका आहूजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ऑफिस से डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. मधु करन, डॉ. जॉयीता दास और डॉ. रिभु सोनी भी मौजूद रहे।